Chehre Par Noor Ki Dua: इस्लाम में चेहरा सिर्फ खूबसूरती की पहचान नहीं बल्कि ईमान और पाकीज़गी का भी आईना है। जब किसी के चेहरे पर नूर होता है तो उसका असर आसपास के लोगों पर भी पड़ता है।
इसीलिए हर इंसान चाहता है कि उसका चेहरा रोशन और नूरानी दिखे। आज आपको आसान अल्फ़ाज़ में बताएंगे चेहरे पर नूर की दुआ और इसके फायदे। साथ ही हम जानेंगे एक खास चेहरे पर नूर का वज़ीफ़ा भी।
Chehre Par Noor Ki Dua
चेहरे पर नूर आना सिर्फ खूबसूरती की वजह से नहीं होता बल्कि यह अल्लाह की तरफ से दी गई रहमत है। इसलिए जब भी आप नूर पाना चाहें तो यह दुआ पढ़ें:

Chehre Par Noor Ki Dua In Hindi
अल्लाहु नूरुस्समावाती वल-अर्द
Chehre Par Noor Ki Dua In English
Allahu nurus samawati wal-ard
Chehre Par Noor Ki Dua In Arabic
اللَّهُ نُورُ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ
Chehre Par Noor Ki Dua Ka Tarjuma
“अल्लाह आसमानों और ज़मीन का नूर है।”
चेहरे पर नूर की दुआ पढ़ने का तरीका
- वुज़ू करते वक्त जब चेहरे को धोएं,
- उससे पहले 3 बार अल्लाहु नूरुस्समावाती वल-अर्द पढ़कर पानी पर दम कर लें।
- नमाज़ अदा करने के बाद 3 बार दुरूद शरीफ पढ़ें और फिर 3 बार यह दुआ पढ़कर चेहरे पर दम करें।
- यह अमल रोज़ाना करने से चेहरा नूरानी और चमकदार हो जाएगा।
चेहरे पर नूर लाने का वज़ीफ़ा
अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर और ज्यादा तेज़ी से नूर आए तो यह 7 दिन का वज़ीफ़ा करें:
- सबसे पहले पाँच वक्त की नमाज़ की पाबंदी करें।
- रात को सोने से पहले वुज़ू करें।
- एक साफ कांच के गिलास में पानी लें।
- उस पानी पर 3 या 7 बार दुरूद शरीफ पढ़ें।
- अब 11 बार अल्लाहु नूरुस्समावाती वल-अर्द पढ़ें।
- आखिर में फिर 3 या 7 बार दुरूद शरीफ पढ़ें।
- अब उस पानी से अपना चेहरा अच्छे से धो लें।
यह वज़ीफ़ा लगातार 7 दिन तक करें। इंशाल्लाह आपके चेहरे पर ऐसा नूर आएगा कि आप खुद देखकर हैरान रह जाएंगे।
FAQs – चेहरे पर नूर लाने की दुआ से जुड़े सवाल
चेहरे पर नूर की दुआ क्या है?
“Allahu nurus samawati wal-ard”
दुआ कितनी बार पढ़ें?
दुरूद शरीफ के साथ 3 बार पढ़कर चेहरे पर दम करें।
कितने दिनों तक दुआ पढ़ें?
कम से कम 7 दिन और चाहें तो इसे रोज़ाना जारी रख सकते हैं।
चेहरे पर नूर कैसे आता है?
नमाज़ की पाबंदी, वुज़ू और ऊपर बताई गई दुआ पढ़ने से चेहरे पर नूर आता है।
क्या वज़ीफ़ा जल्दी असर करता है?
जी हां, चेहरे पर नूर का वज़ीफ़ा 7 दिन में असर दिखाना शुरू कर देता है।
आखिरी बातें
हमने यहां पर आपको चेहरे पर नूर की दुआ और उसका सही तरीका बताया। साथ ही चेहरे पर नूर लाने का वज़ीफ़ा भी साझा किया। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
जब भी आप वुज़ू करें या नमाज़ अदा करें तो यह दुआ पढ़ें। यकीन मानिए, अल्लाह की रहमत से आपका चेहरा रोशन और नूरानी हो जाएगा। इंशाल्लाह!