Jannat Mangne Ki Dua: हर मुसलमान के दिल में एक ही ख्वाहिश होती है कि आख़िरत में जन्नत नसीब हो। जन्नत वो जगह है जहां सिर्फ खुशियां होंगी, कोई ग़म नहीं, कोई तकलीफ नहीं और हर पल सुकून ही सुकून होगा।
लेकिन जन्नत पाना सिर्फ ख्वाहिश करने से नहीं होता। इसके लिए नेक अमल, अल्लाह की फरमांबर्दारी और दिल से दुआ जरूरी है। आज हम आपको वो खास जन्नत पाने की दुआ बताएंगे।
जो रसूलुल्लाह ﷺ ने सिखाई है, और साथ ही जन्नत की जिंदगी और वहां तक पहुँचने के रास्तों के बारे में विस्तार से जानेंगे। इसीलिए आप पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।
📿 जन्नत मांगने की दुआ | Jannat Mangne Ki Dua In Hindi, Arabic, English
यह दुआ छोटी है, लेकिन इसका असर बेहद बड़ा है।
हिंदी में:
अल्लाहुम्मा इन्नी अस’अलुकल-जन्नह व अ’ऊज़ु बिका मिनन्नार
अरबी में:
اللّهُمَّ إنِّي أسْأَلُكَ الجَنَّةَ وَأَعُوذُ بِكَ مِنَ النَّارِ
English में:
Allahumma inni as’alukal jannah wa a’uzu bika minnar
मतलब (हिंदी में):
“ऐ अल्लाह! मैं तुझसे जन्नत का सवाल करता हूँ और जहन्नम की आग से तेरी पनाह मांगता हूँ।”
🌴 जन्नत कैसी है? | Jannat Ki Khoobsurti
कुरआन और हदीस में जन्नत की खूबसूरती का जो तसव्वुर बताया गया है, वो इंसान के दिल को खींच लेता है।
जन्नत की कुछ खास बातें:
- सहीह बुखारी के मुताबिक अल्लाह ने फरमाया मैंने अपने नेक बंदों के लिए ऐसी नेमतें तैयार की हैं जो न किसी आंख ने देखी, न किसी कान ने सुनी, और न किसी दिल में कभी आई।”
- जन्नत में हमेशा खुशी और सुकून होगा वहां पर किसी तरह का कोई दुख, दर्द, या परेशानी नहीं होगी।
- वहां पर हमेशा जवानी बरक़रार रहेगी, न बुढ़ापा, न बीमारी, न मौत इनमे से कुछ भी नहीं आती।
- अल्लाह का दीदार जन्नत का सबसे बड़ा इनाम है अल्लाह को अपनी आंखों से देखने को वहां मिलेगा।
🌟 जन्नत तक पहुँचने वाले काम | Amal for Jannat
कुरआन और हदीस में जन्नत पाने के लिए कुछ रास्ते बताए गए हैं:
- अल्लाह पर सच्चा ईमान: बिना ईमान के जन्नत का रास्ता नहीं खुलता।
- नेक अमल करना: अच्छे काम करना, बुराई से बचना।
- अल्लाह की फरमांबर्दारी: हर हुक्म मानना।
- सब्र: मुश्किल वक्त में भी अल्लाह पर भरोसा रखना।
- दुआ: जन्नत मांगते रहना और गुनाहों की माफी मांगना।
- नमाज़ कायम रखना: हज़रत अली (रज़ि.) ने फरमाया: “नमाज़ जन्नत का चाबी है।” (बुखारी)
आख़िरी लफ्ज़
जन्नत पाने का रास्ता मुश्किल नहीं, बस अल्लाह के बताए रास्ते पर चलना है। अगर हम नेक अमल करेंगे, गुनाहों से बचेंगे, और दिल से जन्नत मांगते रहेंगे, तो इंशाअल्लाह आखिरत में अल्लाह हमें जन्नत से नवाजेंगे।
हमने यहां पर जन्नत पाने की दुआ के साथ साथ और अभी अच्छी अच्छी बातें बताई थी जिसपे आपको अमल करना चाहिए अगर कोई डाउट हो तो आप हमसे पूछ सकते हैं।